ट्रंप का दोहरा चेहराः ड्रग ट्रांजिट देशों की सूची में रखा भारत का नाम, लेकिन PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे

0
1
ट्रंप का दोहरा चेहराः ड्रग ट्रांजिट देशों की सूची में रखा भारत का नाम, लेकिन PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अवैध अफीम की खेती पर अंकुश लगाने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों का स्वागत किया, पर भारत, चीन और पाकिस्तान को उन 23 देशों की सूची शामिल किया जो मादक पदार्थों के प्रमुख  ड्रग ट्रांजिट केंद्र होने के साथ-साथ अवैध मादक पदार्थ का उत्पादन करने वाले भी हैं। ट्रंप ने संबंधित देशों के नेताओं से इस मुद्दे पर कार्रवाई करने का आग्रह किया। अमेरिकी संसद को बुधवार को भेजे गए पत्र में ट्रंप ने कहा कि वह ‘अमेरिका-भारत मादक पदार्थ नीति रूपरेखा’ के तहत निरंतर सहयोग की उम्मीद करते हैं। बुधवार को सार्वजनिक किए गए आधिकारिक निर्देश में ट्रंप ने कहा, ”मैं अवैध अफीम की खेती पर रोक लगाने और आपूर्ति श्रृंखला की विश्वसनीयता मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी और भारत सरकार के प्रयासों का स्वागत करता हूं।” 

ट्रंप ने यह भी स्पष्ट किया कि प्रमुख मादक पदार्थ पारगमन और अवैध मादक पदार्थ के उत्पादक देशों की सूची में किसी देश का शामिल होने का मतलब यह नहीं है कि इससे उस देश की मौजूदा मादक पदार्थ-रोधी कोशिशें परिलक्षित होती हैं या अमेरिका के साथ उसके समन्वय का पता चलता है। सूची में शामिल अन्य प्रमुख मादक पदार्थ पारगमन या अवैध मादक पदार्थ उत्पादक देशों में अफगानिस्तान, बहामास, बेलीज, बोलीविया, म्यांमा, कोलंबिया, कोस्टा रिका, डोमिनिकन गणराज्य, इक्वाडोर, अल सल्वाडोर, ग्वाटेमाला, हैती, होंडुरास, जमैका, लाओस, मैक्सिको, निकारागुआ, पनामा, पेरू और वेनेजुएला शामिल हैं। ट्रंप ने मादक पदार्थों की तस्करी और मादक पदार्थ से प्राप्त आय से फल-फूल रहे आतंकवादी संगठनों से निपटने में अपने प्रशासन द्वारा की गई ”ऐतिहासिक प्रगति” का भी उल्लेख किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here