एशियन गेम्स 2026 में हरियाणवियों का जलवा, कमलजीत-सुरुचि की जोड़ी ने जीता Gold Medal, मुख्यमंत्री सैनी ने दी बधाई

0
5
एशियन गेम्स 2026 में हरियाणवियों का जलवा, कमलजीत-सुरुचि की जोड़ी ने जीता Gold Medal, मुख्यमंत्री सैनी ने दी बधाई

रेवाड़ी : जापान के नागोया में चल रहे एशियन गेम्स 2026 में हरियाणा के निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। रेवाड़ी के कमलजीत और झज्जर की सुरुचि की जोड़ी ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। भारतीय जोड़ी ने 484.6 अंक हासिल किए। दक्षिण कोरिया ने 478.0 अंक के साथ रजत और ईरान ने 415.8 अंक के साथ कांस्य पदक जीता।स्वर्ण पदक जीतने पर दोनों खिलाड़ियों के परिवारों में खुशी का माहौल है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी कमलजीत और सुरुचि को बधाई देते हुए कहा कि दोनों की उपलब्धि पर पूरे देश को गर्व है।शुरुआत में आर्थिक परेशानियां भी सामने आईं, क्योंकि शूटिंग में प्रशिक्षण और गोलियों का खर्च अधिक होता है। इसके बावजूद उनके माता-पिता और चाचा ने उनका पूरा साथ दिया। गांव के शूटिंग कोच ने भी उन्हें प्रशिक्षण दिया।कमलजीत का शुरुआत से ही शूटिंग में आने का सपना नहीं था। वह एथलेटिक्स में स्प्रिंटर बनना चाहते थे। वर्ष 2019 में 15 वर्ष की उम्र में ट्रेनिंग के दौरान चोट लगने के बाद उन्हें एथलेटिक्स छोड़ना पड़ा। इसके बाद उन्होंने शूटिंग शुरू की।कमलजीत ने पहले 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा में खेलना शुरू किया और बाद में 10 मीटर एयर पिस्टल में पहचान बनाई। वर्ष 2023 में उन्होंने आईएसएसएफ जूनियर विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण और एशियाई चैंपियनशिप में रजत पदक जीता। इसके बाद भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ और भारतीय खेल प्राधिकरण के सहयोग से वह सीनियर राष्ट्रीय टीम तक पहुंचे।

वहीं, सुरुचि के परिवार की इच्छा थी कि वह कबड्डी में करियर बनाए, लेकिन उन्होंने शूटिंग को अपना खेल चुना। अब दोनों ने एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर देश और हरियाणा का नाम रोशन किया है।   

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here