चंडीगढ़: हेड कांस्टेबल मर्डर केस में बड़ा खुलासा! बेटा ही निकला कातिल, पूरा मामला उड़ा देगा होश

0
1
चंडीगढ़: हेड कांस्टेबल मर्डर केस में बड़ा खुलासा! बेटा ही निकला कातिल, पूरा मामला उड़ा देगा होश

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ के सेक्टर-22 स्थित घर में हुई हेड कांस्टेबल नितिन की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में नितिन के इकलौते बेटे को गिरफ्तार किया था, जिसने पूछताछ में कबूल किया है कि उसने अपने पिता की गोली मारकर हत्या की है। मृतक सेक्टर-9 में पुलिस हेडक्वार्टर की अकाउंट्स ब्रांच में तैनात था।

बीते दिन हुए इस मामले की जानकारी मृतक की पत्नी लेडी कांस्टेबल मोनिका ने पुलिस के दी थी। इसके बाद पुलिस जब मौके पर पहुंची तो हेड कांस्टेबल नितिन खून से लथपथ बिस्तर पर पड़ा था। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने मृतक के बेटे को गिरफ्तार किया था।   

गर्लफ्रेंड से शादी करना चाहता था अरमान  

नितिन के कजिन दिनेश ने बताया कि अरमान जीरकपुर की एक लड़की से शादी करना चाहता था। पिछले रविवार पिता ने अरमान की सगाई लड़की से करवा दी थी। सूत्रों के मुताबिक अरमान लड़की के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। वह दो महीने की प्रेग्नेंट थी। इसके बाद उसने बुधवार रात को पिता नितिन से शादी करने की बात की पर उन्होंने उसे 21 साल की उम्र के बाद शादी करने के लिए कहा। इसके बाद उसने पिता से 10 लाख रुपये बिजनेस शुरू करने के लिए मांगे पर पिता ने इनकार कर दिया। इसे लेकर दोनों का झगड़ा हुआ पर मां ने बीच-बचाव कर मामला शांत करवाया। इसी बात को लेकर वह गुस्से में था और उसने सुबह-सुबह सो रहे पिता के सिर में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। वहीं वारदात को अंजाम देने के लिए अरमान ने पहले ही देसी पिस्तौल खरीद ली थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here