होटल व्यवसाई की बेटी अंजलि अग्रवाल विलक्षण प्रतिभा की धनी,अमेरिका से करेंगी पीएचडी

0
184

प्रयागराज ।बेटियां किसी भी मामले में और किसी भी क्षेत्र में अब कम नहीं है,यह बात अंजलि अग्रवाल ने सच साबित किया है।अपने दृढ़ संकल्प और अथक परिश्रम से उच्च स्तरीय शोध के लिए उनका विदेश में चयन हुआ है। अब पीएचडी की पढ़ाई पूरी करने अमेरिका जा रही है। रामबाग निवासी अंजलि अग्रवाल का चयन उच्च स्तरीय शोध पीएचडी के लिए अटलांटा अमेरिका के जॉर्जिया इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी में हुआ है । अंजलि ने आईआईटी पलक्कड़ से बीटेक किया है अंजलि की स्कूली शिक्षा गर्ल्स हाई स्कूल से हुई है अंजलि अग्रवाल बताती है कि उनके पिता आलोक अग्रवाल एक होटल व्यवसाई हैं और मां श्वेता अग्रवाल ग्रिहणीं हैं उनके शैक्षणिक जीवन में प्रयागराज से अमेरिका तक की पढ़ाई करने की उड़ान माता-पिता और गुरू जनों के आशीर्वाद से संभव हुआ है अब विदेश में पढ़कर डॉक्टरेट की डिग्री हासिल करना ही उनका लक्ष्य है अंजलि अग्रवाल के माता-पिता का कहना है कि अंजलि पढ़ाई में ब्रिलियंट है करियर को लेकर हमेशा गंभीर रही है उसकी सफलता उसके संघर्ष का परिणाम।