संयुक्त पेंशनर्स कल्याण समिति ने मनाई गांधी शास्त्री जयंती

0
134

प्रयागराज l संयुक्त पेंशनर्स कल्याण समिति के तत्वाधान में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रयागराज के मुख्य चिकित्सा अधिकारी पधारे। इसके अतिरिक्त संयुक्त पेंशनर्स कल्याण समिति के 17 घटक दल के पदाधिकारियो ने भी अपंनी उपस्थिति दर्ज कराई ।इस अवसर पर पौधारोपण का कार्यक्रम भी किया गया।JPWC के मंडल संयोजक पीके मिश्रा सहित मुख्य अतिथि व अन्य ने एक-एक वृक्ष लगाया। उपस्थित अतिथियों को संबोधित करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रयागराज ने कहा हमें महात्मा गांधी ने जहां स्वच्छता का संदेश दिया वहीं स्वर्गीय श्री लाल बहादुर शास्त्री पूर्व प्रधानमंत्री ने जय जवान जय किसान का नारा लगाया। उनकी सोच बहुत बड़ी थी उनका कहना था कि हमारे देश का किसान अगर मजबूत होगा तो हमारे जवान भी मजबूत रहेंगे और जवान मजबूत रहेंगे तो सीमा पर देश की रक्षा करेंगे। इसलिए हमें इन दोनों को ही पूरा सम्मान देना है। श्री पीके मिश्रा ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह बड़े हर्ष का विषय है की स्वच्छता के इस पर्व पर हमारे बीच मुख्य चिकित्सा अधिकारी महोदय आए हैं उन्होंने अपने कीमती समय में से कुछ अवधि हमारे लिए निकाला। उन्होंने कहा कि हम स्वच्छ रहेंगे तो बीमारियां हमसे दूर रहेंगे इसलिए उन्होंने कहा स्वच्छता के साथ-साथ प्रदूषण भी दूर होना चाहिए वायु प्रदूषण से अनेक तरह की बीमारियां फैलती हैं इसके लिए वृक्षारोपण बहुत आवश्यक है। हम सभी को प्रण करना चाहिए की एक-एक वृक्ष सभी लोग अपनी तरफ से लगाए। अनावश्यक पेड़ों की कटाई बंद होनी चाहिए। श्री पीके मिश्रा ने आगे कहा की हमें शास्त्री जी को भी नहीं भूलना चाहिए उनके जैसे ईमानदार प्रधानमंत्री कम ही मिलते हैं। श्री टी एन द्विवेदी मंडल अध्यक्ष (पूर्वएडीएम) ने अपने उद्बोधन में कहा कि हम सभी घटक दल के पदाधिकारियो व सदस्यों का स्वागत करते एवं साधुवाद देते हैं जिन्होंने समय निकाल कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। आज के दिन हमें प्रतिज्ञा लेनी पड़ेगी की सभी लोग अपने घर के आसपास स्वच्छता रखें और अधिक से अधिक पेड़ लगाए ।उन्होंने संगठन के बारे में बताते हुए कहा कि आप सभी के सहयोग से यह संगठन बहुत अच्छी तरह कार्य कर रहा है और पेंशनर्स हित में अच्छे-अच्छे निर्णय सरकार द्वारा कराए जाने के लिए सतत प्रयत्नशील है।