अशोक कुमार स्नेही सम्मान से अलंकृत हुईं – प्रेमा राय और जया मोहन

0
177

प्रयागराज। स्नेही काव्य-मंच, प्रयागराज के तत्त्वावधान में दिनांक 11नवम्बर2024 को बड़ा डाकघर,सिविल लाइन्स में सम्मान-समरोह एवं कवि-गोष्ठी का आयोजन सम्पन्न हुआ। समारोह की अध्यक्षता डॉ० राम जी मिश्र ने की तथा मुख्य अतिथि डाॅ०कल्पना वर्मा रही। संचालन उमेश श्रीवास्तव ने किया।माँ सरस्वती के चरणों में पुष्प अर्पित कर ,अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्जवलित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ कवयित्री गीता सिंह ने माँ सरस्वती की वंदना से की। आयोजक मण्डल की ओर से ‘ अशोक कुमार स्नेही’ स्मृति सम्मके अन्तर्गत वरिष्ठ साहित्यकार प्रेमा राय एवं जया मोहन जी को प्रशस्ति-पत्र,अंगवस्त्रम एवं रुपया 2500 सौ देकर सम्मानित किया।
सम्मान समारोह के बाद अध्यक्ष राम जी मिश्र ने कहा कि स्नेही जी काव्य-मंच पर शिष्टाचार के साथ हास्य की प्रतिमूर्ति थे। वह जब मंच से कविता पढ़ते थे तो कविता का शब्द-शब्द श्रोता के दिल में कुछ यूँ उतर जाता था कि वह कुछ दिन तक उसे गुनगुनाते रहते थे। कल्पना वर्मा ने कहा कि स्नेही जी के छन्द गीत भाव की भूमि पर उनके नहीं रहने पर भी उनकी उपस्थिति का भान कराती है। डॉ०प्रदीप चित्रांशी ने कहा कि उनके गीत बोलते हुए हैं।अयोजक अलका श्रीवास्तव ने उनके गीतों का काव्य पाठ कर,उनके विषय में विस्तार से बताया। सम्मान समारोह के बाद सरस गोष्ठी आयोजित हुई। गोष्ठी में शहर के नामचीन कवि डॉ० वीरेन्द्र कुमार तिवारी,गीता सिंह, डॉ०प्रदीप चित्रांशी,मोहनी,नन्दिनी एकाकी,ऋतु पाण्डेय, उमेश श्रीवास्तव ने किया ।कार्यक्रम के अन्त में संस्था के अध्यक्ष मनीष कुमार ने आभार व्यक्त किया।