शहर समता गोण्डा इकाई की काव्य गोष्ठी सम्पन्न .

0
195

गोंडा l शहर समता विचार मंच की गोण्डा की महिला काव्यगोष्ठी विभा श्रीवास्तव के संयोजन एवं अध्यक्षता मे सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस काव्यगोष्ठी की मुख्य अतिथि रचना सक्सेना एवं विशिष्ट अतिथी चित्रा श्रीवास्तव रही।यह काव्य गोष्ठी सांय 4:00 बजे से 5:00 तक चली।जिसका शुभारंभ अध्यक्षता कर रही विभा श्रीवास्तव द्वारा, दीप प्रज्जवलन रचना सक्सेना के द्वारा और सरस्वती की मूर्ति मे माल्यार्पण द्वारा किया गया । सरस्वती की सुन्दर प्रस्तुती विभा श्रीवास्तव जी द्वारा की गयी ।इस काव्य गोष्ठी मे कवियत्रियों ने अपनी सुन्दर रचनाओं की प्रस्तुती द्वारा आयोजन मे चार चांद लगा दियें। जिसमे गीत ,गजल व मुक्तक पढा।धन्यवाद ज्ञापन शैल बाला सिंह ने किया।