संगीता जैन, सदस्य राज्य महिला आयोग, उत्तर प्रदेश सरकार ने सुनी पीड़ित महिलाओं की समस्यायें

0
234

 संगीता जैन, सदस्य राज्य महिला आयोग, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अपने बिजनौर स्थित शिविर कार्यालय पर दूर दराज से आयी पीड़ित महिलाओं की समस्यायें सुनी गई एवं जनपद बिजनौर के कई कार्यालयों व संस्थाओं का निरीक्षण किया गया ।

बिजनौर,l प्रदेश की डबल इजंन की सरकार द्वारा माननीय मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ के बहुस्तरीय प्रयासों को आगे बढ़ाते हुए श्रीमती संगीता जैन, सदस्य राज्य महिला आयोग, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बिजनौर स्थित शिविर कार्यालय पर दूरदराज से आयी महिलाओं की समस्याऐं सुनी गई ।

 संगीता जैन द्वारा हल्दौर के सरकारी अस्पताल का निरीक्षण किया गया जिसमें अव्यवस्थाऐं भी पायी गयी जिनके निवारण हेतू सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया, उनके द्वारा बिजनौर के वन स्ट्रोक सेंटर का निरीक्षण भी किया गया ।

इं० बसन्त कुमार गोयल, सचिव सर्व समाज समन्वय समिति ने बताया कि उनके द्वारा बालिकाओं, महिलाओं व समाज के कमजोर व उपेक्षित वर्ग की समस्यायें विशेष रूप से सुनी गई ।