भारतीय किसान यूनियन द्वारा निकाली गई किसान ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा में ट्रैक्टरों सहित जुटी किसानों की भारी भीड़ शहर हुआ जाम

0
195

मुजफ्फरनगर l आज  भारतीय किसान यूनियन द्वारा संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर जिला मुजफ्फरनगर में मुजफ्फरनगर शहर सहित समस्त 9 ब्लॉक में  किसान ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें मुजफ्फरनगर शहर में जिला अध्यक्ष चौधरी नवीन राठी के नेतृत्व में विशाल ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें सदर ब्लॉक अध्यक्ष गुलशन चौधरी व तहसील अध्यक्ष सदर देव अहलावत के नेतृत्व में शहर के नई मंडी स्थित विश्वकर्मा चौक से किसानो का एक जत्था सैकड़ों ट्रैक्टर और अपने निजी वाहनों सहित महावीर चौक पहुंचा और एक जत्था सैकड़ों ट्रैक्टर सहित महानगर अध्यक्ष गुलबहार राव के नेतृत्व में और एक जत्था भारी संख्या में ट्रैक्टरों और किसानों सहित जिला सचिव फुरकान अली राव के नेतृत्व में महावीर चौक मुजफ्फरनगर पर पहुंचा जहां से जिला अध्यक्ष मुजफ्फरनगर चौधरी नवीन राठी के नेतृत्व में तीनों जत्थे एकत्रित होकर मीनाक्षी चौक होते हुए शिव चौक पर पहुंचकर जिलाध्यक्ष चौधरी नवीन राठी व पश्चिमी उत्तर प्रदेश महासचिव योगेश शर्मा सहित सभी पदाधिकारीयों ने भगवान शिव के आगे मस्तक नवाया और आशीर्वाद लिया और वहां से प्रकाश चौक पहुंचकर एक ज्ञापन क्षेत्रीय समस्याओं का और एक ज्ञापन संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से संयुक्त रूप से सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया और वहां से महावीर चौक पर पहुंचकर यात्रा संपन्न हुई इस अवसर पर पदाधिकारियों द्वारा देशभक्ति के जज्बे का प्रदर्शन करते हुए देशभक्ति गीतों पर नृत्य भी किया गया भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता व किसान नेता चौधरी राकेश टिकैत के पुत्र चौधरी चरण सिंह टिकैत भी यात्रा में उपस्थित रहे और स्वयं ट्रैक्टर चला कर कमान संभाली इसी क्रम में मोरना ब्लॉक में ब्लॉक अध्यक्ष अनुज राठी के नेतृत्व में और पुरकाजी ब्लॉक में ब्लॉक अध्यक्ष मोनू पवार के नेतृत्व में चरथावल ब्लॉक में ब्लॉक अध्यक्ष संजय त्यागी के नेतृत्व में बघरा ब्लॉक में ब्लॉक अध्यक्ष रमेश मलिक व प्रदेश महासचिव धीरज लाटियांन के नेतृत्व में शाहपुर ब्लॉक में ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र बालियांन व प्रदेश महासचिव चौधरी सत्येंद्र बालियान के नेतृत्व में बुढाना ब्लॉक में ब्लॉक अध्यक्ष सुधीर सहरावत और तहसील अध्यक्ष संजीव पवार के नेतृत्व में खतौली में ब्लॉक अध्यक्ष दीपांकर चौहान व तहसील अध्यक्ष ललित त्यागी के नेतृत्व में जानसठ ब्लॉक में ब्लॉक अध्यक्ष योगेश बालियान  के नेतृत्व में ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा बड़ी धूमधाम से निकाल कर किसानो द्वारा देशभक्ति का परिचय दिया गया और प्रत्येक ब्लॉक पर प्रशासनिक अधिकारियों को मुख्यमंत्री के नाम किसान समस्याओं को लेकर ज्ञापन भी प्रेषित किया गया  जहां-जहां भी ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाली इस क्षेत्र में भारी भीड़ के कारण जाम की स्थिति रही आपको बता दें कि दिल्ली में 13 महीने चले किसान आंदोलन के समय से प्रत्येक स्वतंत्रता दिवस और प्रत्येक गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकालकर भारतीय किसान यूनियन द्वारा देशभक्ति के जज्बे का लगातार प्रदर्शन होता आ रहा है इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश कोषाध्यक्ष कपिल सोम एनसीआर जोनल प्रभारी राहुल अहलावत प्रमोद अहलावत मण्डल उपाध्यक्ष अश्विनी चंदेल राजीव तोमर सरदार गुरमेल सिंह बाजवा मण्डल उपाध्यक्ष जिला मीडिया प्रभारी चौधरी शक्ति सिंह युवा जिला अध्यक्ष नरेश पुंडीर बिजेंद्र बालियान अनुज बालियान जिला उपाध्यक्ष इसरार खान नगर अध्यक्ष बुढ़ाना जिला उपाध्यक्ष मोमिन त्यागी जिला महासचिव एहसान त्यागी सुमित पचेंडा जिला महासचिव राणधोल राठी जिला उपाध्यक्ष अमित चौधरी जिला सचिव मनीष अहलावत जिला महासचिव विकास चौधरी सर्वेंद्र राठी विनीत चौधरी इंद्र राठी संदीप सिवाच धर्मेंद्र सहरावत भूपेंद्र सहरावत युवा तहसील अध्यक्ष सदर परमजीत चौधरी सरदार अमीर सिंह तहसील अध्यक्ष जानसठ युवा ब्लॉक अध्यक्ष सदर हैप्पी बालियान बिट्टू प्रधान मेघा खेड़ी सचिन चौधरी संजय चौधरी परवेंदर सिंह बढ़ेडी अश्विनी तोमर अश्विनी काकरान सुभाष काकरान साहिल सान मोनू ठाकुर पीयूष पवार विवेक त्यागी रविपाल मनोज बालियान मोहब्बत अली शाह आलम खान आजाद बेग प्रदीप शर्मा चौधरी हवा सिंह आयुष चौधरी प्रज्वल त्यागी मेहरबान अली बिट्टू अंसारी कुणाल वर्मा रुचिन बालियान मनोज बालियान आयुष चौधरी धीरेन्द्र चौधरी विकास कुमार आदि के साथ सैंकड़ों की संख्या में किसान कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे