महिला व पुरुष काव्य गोष्ठी के साथ हुआ विशेषांक का लोकार्पण बही काव्य की रसधार

प्रयागराज। कर्नलगंज स्थित शहर समता विचार मंच के तत्त्वावधान में महिला काव्य गोष्ठी के साथ पुरुष काव्य गोष्ठी में पढ़ी गई कविताओं पर आधारित विशेषांक का लोकार्पण हुआ। संपादकीय वाचन शहर समता के संपादक उमेश श्रीवास्तव ने किया।

इसके पूर्व महिला काव्य गोष्ठी की राष्ट्रीय अध्यक्षा रचना सक्सेना ने सरस्वती वंदना से कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिवराम उपाध्याय मुकुल मतवाला ने की, मुख्य अतिथि डॉक्टर प्रदीप चित्रांशी तथा विशिष्ट अतिथि डॉक्टर इंदु प्रकाश मिश्र जमदग्निपुरी रहे।

काव्य गोष्ठी की शुरुआत नवांकुर विकास, मोहिनी, डॉक्टर मंजू प्रकाश, गंगा प्रसाद त्रिपाठी, डॉक्टर शशि जायसवाल, शरत श्रीवास्तव, पं. राकेश मालवीय मुस्कान, रचना सक्सेना, संजय सक्सेना, डॉक्टर वीरेन्द्र कुमार तिवारी, डॉक्टर बृजेश खरे, शिवराम मिश्र मुकुल मतवाला, डॉक्टर प्रदीप चित्रांशी और डॉक्टर इंदु प्रकाश मिश्र जमदग्निपुरी की शानदार कविताओं से हुई, जिन्होंने माहौल को गुंजायमान कर दिया।

कार्यक्रम का भावपूर्ण संचालन उमेश श्रीवास्तव ने किया और धन्यवाद ज्ञापन पंडित राकेश मालवीय मुस्कान ने प्रस्तुत किया।