60 की उम्र में भी मनी मशीन, जानिए करोड़ों के मालिक ‘भाईजान’ को कहां-कहां से आता है बेहिसाब पैसा?

0
6

Salman Khan : बॉलीवुड के ‘दबंग’ यानी सलमान खान पिछले तीन दशकों से देश और दुनिया के करोड़ों फैंस के दिलों पर राज कर रहे हैं। अपनी फिल्मों के ब्लॉकबस्टर कलेक्शन के साथ-साथ ‘भाईजान’ अपनी आलीशान और लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए भी जाने जाते हैं। 60 साल की उम्र के करीब पहुंचकर भी सलमान खान बॉलीवुड के सबसे बड़े और महंगे स्टार्स में शुमार हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 2026 में सलमान खान की कुल संपत्ति (Net Worth) लगभग 3,225 करोड़ रुपये आंकी गई है। सलमान खान सिर्फ एक अभिनेता के तौर पर फीस नहीं लेते बल्कि अपनी फिल्मों के बिजनेस पार्टनर भी होते हैं। सलमान एक फिल्म में काम करने के लिए औसतन 100 से 150 करोड़ रुपये की फीस लेते हैं।

बड़ी फिल्मों के लिए वह ‘प्रॉफिट-शेयरिंग’ (मुनाफे में हिस्सेदारी) डील करते हैं। ‘टाइगर 3’, ‘बजरंगी भाईजान’ और ‘सुल्तान’ जैसी सुपरहिट फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से उन्हें एक ही फिल्म से 200 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई हो जाती है।

Bigg Boss’ से सैकड़ों करोड़ की कमाई

फिल्मों के अलावा छोटे पर्दे पर भी सलमान खान का दबदबा है। वह पिछले एक दशक से भी ज्यादा समय से विवादित रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ को होस्ट कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान बिग बॉस के केवल एक वीकेंड एपिसोड के लिए 10 से 12 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। रिपोर्ट के अनुसार बिग बॉस के पूरे सीजन को होस्ट करने के लिए उन्हें 150 से 250 करोड़ रुपये तक की भारी-भरकम रकम मिलती है।

ब्रांड एंडोर्समेंट और पर्सनल बिजनेस

सलमान खान एक सिंगल ब्रांड ऐड (विज्ञापन) के लिए 7 से 10 करोड़ रुपये लेते हैं। विज्ञापनों के जरिए वे हर साल करीब 150 से 300 करोड़ रुपये कमाते हैं। उनके फैशन और क्लोथिंग ब्रांड ‘बीइंग ह्यूमन’ से भी मोटी कमाई होती है जिसका बड़ा हिस्सा चैरिटी में भी जाता है। उनका अपना प्रोडक्शन हाउस ‘SKF’ भी फिल्मों के थिएट्रीकल, सैटेलाइट और ओटीटी राइट्स बेचकर हर साल करोड़ों का मुनाफा कमाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here