यूपी पुलिस में बड़े फेरबदल की तैयारी, 28 नए IPS को मिलेगी जिम्मेदारी, इस महीने 10 अफसर होंगे रिटायर

0
3

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अगस्त का महीना प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव लेकर आने वाला है। प्रदेश के 10 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी इसी महीने अपनी सेवाओं से सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं। इन अधिकारियों के रिटायरमेंट के बाद कई महत्वपूर्ण पदों पर फेरबदल की संभावना भी जताई जा रही है।

दअरसल,  पीपीएस संवर्ग से आईपीएस संवर्ग में पदोन्नति पाने वाले 28 अधिकारी उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपे जाने की प्रतीक्षा में है। एक जुलाई को 28 पीपीएस अधिकारियों को आईपीएस संवर्ग में प्रोन्नति प्रदान किए जाने का आदेश जारी हुआ था। वहीं इस माह अगस्त के अंत में डीजी फायर सर्विस मुथा अशोक जैन और केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात एडीजी रवि जोसेफ लोक्कू समेत 10 आईपीएस अधिकारी रिटायर हो रहे है। संभावना जताई जा रही है कि  पुलिस विभाग में कांवड़ यात्रा के बाद बड़े स्तर पर फेरबदल सरकार कर सकती है। 

संभावना है कि इस माह डीजी मुथा अशोक जैन का कार्यकाल पूरा होने के बाद वरिष्ठता क्रम के आधार पर एडीजी अशोक कुमार सिंह को डीजी के पद पर प्रोन्नति मिल सकती है। सूत्रों के अनुसार स्वतंत्रता दिवस के आयोजनों के उपरांत पुलिस अधिकारियों के तबादले होंगे, इनमें पीपीएस संवर्ग के अधिकारियों के नाम भी शामिल होंगे। इसको लेकर पुलिस विभाग में तैयारी शुरू कर दी गई है।

हालांकि सीएम योगी आदित्यनाथ ने बीते दिनों कई जिलों में हुए महिला अपराधों को लेकर कड़ी नाराजगी जताते हुए दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया था। आईजीआरएस में पिछड़े जिलों के अधिकारियों की कार्यशैली पर असंतोष जताया था। पीपीएस संवर्ग से पदोन्नति पाकर आईपीएस अधिकारी बनने वालों के फील्ड के अनुभवों और अन्य उपलब्धियों के ही अधिकारियों को पदोन्नति का मौका मिलता है।

आप को बता दें कि इस माह सेवाकाल पूरा करने वाले आईपीएस अधिकारियों में आईजी सीआईडी अखिलेश कुमार निगम के अलावा डीआईजी शहाब रशीद खान, आलोक प्रियदर्शी व सुनीता सिंह के अलावा एसपी अरविंद कुमार मिश्रा, हरि गोविंद व राम नारायण सिंह के नाम शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here