दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन: ड्रग्स, कैश और लग्ज़री SUV के साथ ‘लेडी डॉन’ पार्वती गिरफ्तार

0
6
दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन: ड्रग्स, कैश और लग्ज़री SUV के साथ ‘लेडी डॉन’ पार्वती गिरफ्तार

नई दिल्ली:  राजधानी दिल्ली में नशे के कारोबार पर नकेल कसते हुए दिल्ली पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने ड्रग्स की दुनिया में ‘लेडी डॉन’ और ‘नारको किंगपिन’ के नाम से मशहूर पार्वती को उसके एक करीबी साथी के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, पार्वती पर लंबे समय से गैर-कानूनी तरीके से नशे का कारोबार चलाने और उससे करोड़ों की संपत्ति बनाने का आरोप है। इस गिरफ्तारी के बाद पुलिस की नज़र ड्रग्स के एक बड़े नेटवर्क पर है और जांच अधिकारी अब आरोपी महिला और उसके साथियों के अन्य संपर्कों की जांच कर रहे हैं।

पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी पार्वती अपने इलाके की एक चिन्हित ‘बैड कैरेक्टर’ (BC) रही है और लंबे समय से कई आपराधिक गतिविधियों में शामिल थी। स्थानीय स्तर पर फैले ड्रग नेटवर्क में उसका अच्छा-खासा दबदबा था। उसकी गिरफ्तारी को स्थानीय ड्रग नेटवर्क की जांच में एक बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। पुलिस ने पार्वती के एक साथी को भी गिरफ्तार किया है। जांच अधिकारी अब दोनों आरोपियों से उनके कथित ड्रग्स के धंधे और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए पूछताछ कर रहे हैं।

भारी मात्रा में ड्रग्स, कैश और लग्जरी गाड़ी जब्त
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में  ड्रग्स बरामद किए हैं। इसके साथ ही मौके से लाखों की नकदी और एक महंगी लग्जरी SUV गाड़ी भी ज़ब्त की गई है। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि यह गाड़ी और कैश नशे की काली कमाई से ही हासिल किए गए थे, जिसकी जांच अब आगे बढ़ाई जा रही है।

पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस
पुलिस अब पार्वती और उसके गिरफ्तार साथी से कड़ाई से पूछताछ कर रही है। जांच अधिकारियों का मुख्य ध्यान पार्वती के पूरे नेटवर्क, सप्लाई चेन और इसमें शामिल अन्य बड़े चेहरों की पहचान करने पर है। पुलिस का कहना है कि पार्वती ने नशे के कारोबार से अवैध रूप से भारी संपत्ति जमा की थी, जिसकी  Financial Investigation भी की जाएगी।
 
सोशल मीडिया पर ‘रील्स’ देखकर हुई थी एक कार्रवाई
दिल्ली पुलिस हाल के दिनों में नशे के खिलाफ सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर बनाए हुए है। इससे पहले 21 सितंबर को पुलिस ने इंस्टाग्राम/सोशल मीडिया पर ड्रग्स लेते हुए वीडियो पोस्ट करने वाले 27 वर्षीय रेहान (निवासी काले खान) को गिरफ्तार किया था। वह Rehman_Khalnayak_307 नाम की प्रोफाइल से नशे का प्रचार कर रहा था। पुलिस ने उसकी पहचान कर उसके घर पर छापेमारी की और 10.34 ग्राम स्मैक बरामद की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here