पंजाब में शुक्रवार को छुट्टी, सरकारी कर्मचारियों की लगी मौज!

0
4
पंजाब में शुक्रवार को छुट्टी, सरकारी कर्मचारियों की लगी मौज!

पंजाब : पंजाब में 16 अक्टूबर, शुक्रवार को राज्य सरकार की ओर से छुट्टी घोषित की गई है। दरअसल, इस दिन बाबा बंदा सिंह बहादुर जी का जन्म दिवस है। इसी के चलते पंजाब सरकार ने इसे आरक्षित छुट्टी की सूची में शामिल किया है।पंजाब सरकार की ओर से जारी आरक्षित छुट्टियों की सूची के अनुसार, सरकारी कर्मचारी 16 अक्टूबर की छुट्टी का लाभ ले सकते हैं। हालांकि, यह स्पष्ट है कि 16 अक्टूबर को आरक्षित छुट्टी होने के बावजूद पंजाब भर के स्कूल-कॉलेज खुले रहेंगे। पंजाब सरकार के नियमों के अनुसार, सरकारी कर्मचारी घोषित आरक्षित छुट्टियों में से अपनी पसंद की कोई दो छुट्टियां ले सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here