अखिलेश ने इंटरनेट ‘बंद’ होने पर सरकार पर साधा निशाना, कहा- सवालों से डरकर उठाया यह कदम

0
8
अखिलेश ने इंटरनेट ‘बंद’ होने पर सरकार पर साधा निशाना, कहा- सवालों से डरकर उठाया यह कदम

गोरखपुर : समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को गोरखपुर में कथित तौर पर इंटरनेट सेवाएं बंद किए जाने को लेकर उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सरकार अपने कामकाज पर उठ रहे सवालों से डर गई है, इसलिए ऐसा किया गया है। यादव ने अपने गोरखपुर दौरे के दौरान एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार के विकास संबंधी दावों पर भी सवाल उठाए। 

सपा प्रमुख के कार्यक्रम का यूट्यूब और फेसबुक समेत विभिन्न सोशल मीडिया मंचों पर सीधा प्रसारण किया जा रहा था और इसी दौरान ऑनलाइन प्रसारण बाधित हो गया। इसके बाद सपा प्रमुख ने इंटरनेट सेवाओं के कथित निलंबन को लेकर सरकार को घेरा। यादव ने कहा, ”हम यहां लोगों को संबोधित कर रहे हैं और दूसरी तरफ विश्वगुरु बनने की आकांक्षा रखने वाले देश में इंटरनेट बंद कर दिया गया है। जैसे ही जवाबदेही तय करने की बात शुरू हुई, इंटरनेट बंद कर दिया गया।” उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार सवालों का सामना करने से बचना चाहती है और इसी डर से इंटरनेट सेवाएं बंद कराई गई हैं। 

उन्होंने कहा, ”जो लोग दावा करते हैं कि पिछली सरकारों के पास विकास का कोई एजेंडा नहीं था, उन्हें बताना चाहिए कि उत्तर प्रदेश में 26 हजार प्राथमिक विद्यालय किसने बंद किए और पूरे प्रदेश में 27 हजार शराब की दुकानें किसने खुलवाईं। शायद यही उनका विकास का मॉडल है।” इस बीच, भाजपा के गोरखपुर क्षेत्रीय महामंत्री सत्येंद्र सिन्हा ने यादव के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि देश में लोकतंत्र है और हर किसी को रोड शो करने तथा कहीं भी जाने की स्वतंत्रता है। सिन्हा ने कहा, ”उन्हें किसने बता दिया कि इंटरनेट बंद कर दिया गया है? विपक्ष में रहकर वह कोई भी बयान दे सकते हैं और राजनीति कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here