बिजनौर इकाई की अप्रैल माह की काव्यगोष्ठी सम्पन्न

0
418

बिजनौर।  शहर समता विचार मंच महिला गोष्ठी बिजनौर इकाई की महिला काव्य गोष्ठी अर्चना चौहान व ऋतु बाला रस्तोगी के संयोजन में  तथा पूनम चौहान की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई ।इस काव्यगोष्ठी की मुख्य अतिथि सुमन चौधरी “सुमन” तथा अंजली गोयल अंजली रही। 

यह काव्य गोष्ठी सायं 5 बजे से 6 बजे तक चली जिसका शुभारंभ अध्यक्षता कर रही पूनम चौहान द्वारा दीप प्रज्वलन और सरस्वती की मूर्ति में माल्यार्पण द्वारा किया गया। सरस्वती वंदना की सुंदर प्रस्तुति  अंजलि गोयल ‘अंजू’ द्वारा की गयी। काव्य गोष्ठी का कुशल संचालन चंद्रकला भागीरथी ने किया। इस काव्य गोष्ठी में ऋतुबाला रस्तोगी, पूनम चौहान चंद्रकला भागीरथी ,अर्चना चौहान, अंजलि गोयल ‘अंजू’ ,सुमन चौधरी ने अपनी सुंदर रचनाओं की प्रस्तुति द्वारा आयोजन में चार चाँद लगा दियें ।अध्यक्षीय सम्बोधन के पश्चात धन्यवाद ज्ञापन बिजनौर इकाई की जिलाध्यक्ष ऋतु बाला रस्तोगी ने किया ।