गोरखपुर ईकाई  की काव्यगोष्ठी सम्पन्न

0
157

गोरखपुर । शहर समता विचार मंच गोरखपुर ईकाई  की महिला काव्य गोष्ठी  सरिता सिंह एवं उमा उपाध्याय  के संयोजन मे चित्रा श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई ।इस काव्यगोष्ठी की मुख्य अतिथि उमेश श्रीवास्तव एवं विशिष्ट अतिथि रचना सक्सेना रही। 

यह काव्य गोष्ठी 4 बजे से 5 बजे तक चली जिसका शुभारंभ अध्यक्षता कर रही चित्रा श्रीवास्तव   द्वारा दीप प्रज्वलन और सरस्वती की मूर्ति में माल्यार्पण द्वारा किया गया। सरस्वती वंदना की सुंदर प्रस्तुति उमा उपाध्याय द्वारा की गयी। काव्य गोष्ठी का कुशल संचालन प्रेम  लता रसबिंदु ने किया। इस काव्य गोष्ठी में समस्त प्रतिभागी साहित्य अनुरागिनियों ने अपनी सुंदर रचनाओं की प्रस्तुति द्वारा आयोजन में चार चांद लगा दियें । जिसमें सरिता सिंह -हिस्से में मिलती केवल सिसकी ,चित्रा श्रीवास्तव-कभी नहीं मिलता ढ़ूढ़े से ,प्रीति मिश्रा पृशा’-पितु मातु पूजनीय, उमा उपाध्याय- ऐ मेरे यार जाना ,रेनू चतुर्वेदी-जिंदगी तेरी धूप छाँव ,प्रेमलता रसबिंदु-जब जब सावन आता है ,बृजकिशोरी त्रिपाठी-घिरि आई कारी बदरिया ,पूजा श्रीवास्तव -स्नेहिल आमंत्रण स्वीकारो, शशिकिरन-नहीं करती सियासत वो ,अमिता अग्रवाल-कोमल आँचल की छैंया ,सरिता त्रिपाठी-मैंने पूछा अंतर्मन से,प्रीति त्रिपाठी – सुहानी सी सुबह बस तूं ,पूनम त्रिपाठी-हाउस वाइफ बोल तो देते हैं , सुनैना गुप्ता -हरियाली ही हरियाली हो , शैलजा शतीश -लिखने लगूँ इतिहास तुम्हारा ,निशि सिंह-कैनवास के रंगों में काश  पढ़ा। धन्यवाद ज्ञापन चित्रा श्रीवास्तव ने किया।