आशा निलय के निधन से शहर समता परिवार शोकाकुल

0
201

प्रयागराज । शहर समता महिला काव्यगोष्ठी के कानपुर इकाई की वरिष्ठ कवयित्री आशा निलय का बीते दिनों आकस्मिक निधन हो गया जिससे शहर समता परिवार शोकाकुल है। मंच की ओर से एक शोक सभा उमेश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई जिसमें शहर समता महिला काव्यगोष्ठी की राष्ट्रीय अध्यक्ष रचना सक्सेना,  राष्ट्रीय महासचिव सुमन दुग्गल, राष्ट्रीय संयोजक डाँ स्नेह सुधा, शहर समता महिला काव्यगोष्ठी की जिलाध्यक्ष सीमा वर्णिका एवं कानपुर इकाई की अनेक महिला रचनाकारों ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। ईश्वर शोकाकुल परिवार को इस दुखद समय में यह दुख सहन करनें की शक्ति प्रदान करें ।