
प्रयागराज l हेमवती नंदन बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नैनी, प्रयागराज में हिंदी दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं के लिए एक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता का विषय था ‘विश्व भाषा की ओर हिंदी के बढ़ते कदम’।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रोफेसर (डाॅ) ओम प्रकाश जी ने की। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत हिंदी विभाग की विभाग प्रभारी प्रोफेसर (डाॅ)सविता कुमारी श्रीवास्तव ने किया। इस कार्यक्रम में निर्णायक मंडल के रूप में संस्कृत विभाग के विभाग प्रभारी प्रोफेसर डॉ श्याम नारायण यादव और मनोविज्ञान विभाग के विभाग प्रभारी प्रोफेसर डॉ महेंद्र प्रसाद जी रहे। इस कार्यक्रम में छात्र- छात्राओं ने अधिक संख्या में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर गौसिया बानो बी ए तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान पर हर्ष तिवारी बी ए पंचम सेमेस्टर और तृतीय स्थान पर विशाल सिंह बी ए पंचम सेमेस्टर रहे। इस कार्यक्रम में मंच पर उपस्थित अतिथियों ने अपने वक्तव्य में हिंदी के अधिकाधिक और शुद्ध प्रयोग पर बल दिया और यह बताया कि हिंदी धीरे-धीरे वैश्विक स्तर की भाषा बन रही है।हमें हिंदी के को अपने दैनिक जीवन में प्रयोग में लाना होगा तभी हमारा हिंदी दिवस मनाने का यह उद्देश्य सार्थक हो सकेगा।कार्यक्रम का संचालन बी ए तृतीय सेमेस्टर की छात्रा गौसिया बानो ने किया और धन्यवाद ज्ञापन हिंदी विभाग की प्राध्यापिका डॉ अर्चना राय ने किया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय की वरिष्ठ प्राध्यापिका गृह विज्ञान विभाग की विभाग प्रभारी प्रोफेसर नीतू सिंह डाॅ भास्कर शुक्ला, डॉ अमित मिश्रा, डॉ निरुपमा यादव, डॉ मंजरी मिश्रा, डॉ नूर फातिमा समेत समस्त अध्यापक उपस्थित रहे।























