


प्रतापगढ़ । रामपुर ख़ागल की समीपवर्ती ग्राम सभा दाउदपुर के ऐतिहासिक कुंडा धाम के कुंड से जल भरकर कलश को अपने सिरों पर धारण कर के हजारों की संख्या में महिला स्कूली बच्चों,श्रद्धालुओं समेत उमड़े जन सैलाब ने कलश यात्रा में सहभागिता कर श्रीमद्भागवत कथा की नींव रखी। कलश यात्रा के दौरान उपस्थित जन समूह को आशीर्वाद देते हुए कथा सप्ताह के श्रवण का आमंत्रण देते हुएसाथ ही संक्षिप्त व सारगर्भित संबोधन देते हुए श्रीरामभद्राचार्य ने कहा कि सनातन धर्म की ध्वजा भारत की एकता ,अखंडता को अक्षुण्ण रखने और उसके अभिन्न अंग पाक अधिकृत कश्मीर को पुनः वापस लाने तक जन जागृति जारी रहेगी ।
कलश यात्रा को संबोधित करते हुए संयोजक आचार्य रामचंद्र दास ने कहा कि कलश यात्रा में उमड़ा जन सैलाब यह बताने के लिए पर्याप्त है कि लोगों में भागवत रस पान करने की अत्यंत उत्कंठा है और श्रीमद्भागवत कथा के रसपान से यह धरती पवित्र धाम हो जाएगी ।
दाउदपुर के कुंडा धाम से आरंभ हुई कलश यात्रा में स्वयं कथा ब्यास श्री रामभद्राचार्य और संयोजक राम चंद्र दास जी ने उपस्थित रहकर कलश यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाया गाजे बाजे के साथ राम धुन पर थिरकते चल रहे श्रद्धालुओं पर जगह जगह स्थानीय नागरिकों द्वारा पुष्प वर्षा करके लोगों का स्वागत भी किया गया ।
कथा संयोजक श्री रामचंद्र दास ने कथा के उपरांत कथा में शामिल होने वाले सभी श्रद्धालुओं के प्रतिदिन भोजन प्रसाद की भी व्यवस्था आयोजन समिति की ओर से होने की जानकारी देते हुए कहा कि जनपद मुख्यालय से लगभग 25 किमी दूर पट्टी तहसील के ग्राम रामपुर ख़ागल में 18 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन एवं प्रतिदिन सांस्कृतिक संध्या का आयोजित की गई है जिसमें देश की तमाम नामचीन हस्तियों के साथ फिल्मी कलाकार भी शामिल होंगे ।
इससे पूर्व अपराह्न कथा स्थल पर हेलिकॉप्टर से पहुंचे श्रीराम भद्राचार्य जी का हेलीपैड पर सुशील मिश्रा,दिनेश मिश्रा,मदन मोहन दास,अभिषेक पांडेय,विपुल शुक्ला,मनोज तिवारी,अशोक जायसवाल,प्रथमेश सेनानी,पूर्णांशु ओझा श्यामू,मुन्ना भैया,उदय पांडेय,विवेक उपाध्याय सहित क्षेत्र के हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे
























