17अक्टूबर से होगा रामपुर ख़ागल की भव्य भागवत कथा का आगाज

0
217

पट्टी तहसील के रामपुर ख़ागल गांव में होगी श्री रामभद्राचार्य जी की कथा

18 अक्टूबर से 24 अक्टूबर 2024 को होगी*

प्रतापगढ़lदाउदपुर गांव स्थित पावन कुंडा धाम से कथा के पूर्व 17 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे से होगी कलश यात्रा l कलश यात्रा में स्वयं शामिल होने प्रातः रामपुर ख़ागल हेलिकॉप्टर से पहुंचेंगे महराज श्री रामभद्राचार्य जी महाराज l पांच हजार से अधिक महिला श्रद्धालुओं द्वारा कुंडा धाम स्थित जल कुंड से जल लेकर कथास्थल तक होगी कलश यात्राl कलश यात्रा का रास्ते में जगह जगह स्थानीय नागरिकों द्वारा पुष्प वर्षा करके स्वागत की हो रही है भव्य तैयारीll

आचार्य रामचंद्र दास जी उत्तराधिकारी श्री तुलसी पीठ चित्रकूट के सानिध्य में हो रही है श्रीमद्भागवत कथा, प्रतिदिन अपराह्न 3.30 से 6.30 तक होगी श्रीमद्भागवत की कथाl श्रीमद्भागवत कथा के उपरांत सायं 7 बजे से प्रतिदिन होगा भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन, सांस्कृतिक संध्या में देश के नामचीन कलाकारों की होगी सहभागिता l