नवम आयुर्वेद दिवस श्री धन्वंतरि जयंती समारोह संपन्न 

0
598

आरोग्य भारती शाखा प्रतापगढ द्वारा श्री धन्वंतरि जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई

 प्रतापगढ़। वैश्विक स्वास्थ्य के लिए आयुर्वेद नवाचार विषयक संगोष्ठी व नवम आयुर्वेद दिवस श्री धन्वंतरि जयंती समारोह का आयोजन आरोग्य भारती शाखा प्रतापगढ द्वारा जेल रोड स्थित आनन्द सदन में आयोजित किया गया l

दीप प्रज्ज्वलन व धन्वंतरि स्तवन से प्रारम्भ हुए कार्यक्रम  की अध्यक्षता प्रांतीय उपाध्यक्ष आरोग्य भारती डॉ रंगनाथ शुक्ला ने तथा सञ्चालन डॉक्टर अवनीश भूषण पाण्डेय जी ने कियाl

 क्षेत्रीय यूनानी अधिकारी डॉ त्रिभुवन राम जी ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई  विशिष्ट अतिथि के रूप मेंपूर्व चिकित्सा अधिकारी डॉ एस के शर्मा व

विभाग बौद्धिक शिक्षण प्रमुख सौरभ पाण्डेय जी की गरिमामय उपस्थिति रही l

 मुख्य अतिथि श्री त्रिभुवन राम  जी ने कहा कि धन्वंतरि पूजन व आयुर्वेद नवाचार के लिए कृतसंकल्प हम सभी आज यहां शपथ लें कि वैश्विक स्वास्थ्य के लिए हम सभी तन मन धन पूर्वक सतत कार्य करते रहेंगे विशिष्ट अतिथि डॉ सौरभ पाण्डेय ने  नास्ति मूलं नौषधम की चर्चा करते हुए कहा कि पत्ता पत्ता औषधि है आज धन्वंतरि जयंती को सही मायने में समझ कर अपने जीवन क्रम में उतारने की आवश्यकता है अध्यक्षीय भाषण करते हुए डॉ एस के शर्मा ने की बच्चे के जन्म से लेकर मृत्युपर्यंत चिकित्सा पद्धतियों की व्यक्ति के जीवन में महती भूमिका है मनुष्य के जीवन में यदा कदा चिकित्सा पद्धतियों का उपयोग प्रयोग अवश्यंभावी है आवश्यकता है lइन पद्धतियों को बारीकी से समझने की इन पद्धतियों में आयुर्वेद सबसे प्राचीन पद्धति है जिसका उपयोग वैदिक काल से मिलता है llकार्यक्रम को पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी, अवनीश भूषण पाण्डेय डॉ भरत नायक डॉ सुधांशु उपाध्याय जी ने भी संबोधित किया इस कार्यक्रम में डॉ त्रिभुवन राम आदर्श सिंह अजय क्रांतिकारी डॉ एस एस गुप्ता जी डॉ सौरभ पाण्डेय डॉ रंगनाथ शुक्ला का सारस्वत अभिनंदन किया गया lइस कार्यक्रम में आरोग्य भारती शाखा प्रतापगढ के पदाधिकारी व सदस्यगण के अलावा जनपद के कई गणमान्य चिकित्सक पत्रकार समाजसेवी कवि अधिवक्ता व व्यवसाई उपस्थित रहे गणमान्य उपस्थिति के रूप में डॉ एस के शर्मा डॉ रंगनाथ शुक्ला डॉ भरत नायक डॉ अवनीश भूषण पाण्डेय डॉ आमोद शुक्ल डॉ सुधांशु उपाध्याय डॉ सौरभ पाण्डेय वरिष्ठ साहित्यकार श्री सुरेश नारायन दुबे व्योम जी डॉ  ब्रह्मानंद डॉ आकांक्षा पाण्डेय डॉ राजेश यादव डॉ महेंद्र मौर्य चीफ फार्मासिस्ट अजय क्रान्तिकारी  , डा ० शिवशंकर गुप्ता आदर्श सिंह आकाश सिंह अच्छे लाल डॉ आशीष त्रिपाठी अमित शुक्ल धर्म प्रकाश पाण्डेय  राकेश शर्मा उपस्थित रहेl