सरस काव्यगोष्ठी हुई सम्पन्न

0
307

प्रयागराज । आज अल्लापुर स्थित मुकुल मतवाला के आवास रैन बसेरा पर डाँ वीरेंद्र तिवारी के संयोजन में एक सरस काव्यगोष्ठी का आयोजन किया गया। यह काव्य गोष्ठी प्रयागराज के वरिष्ठ साहित्यकार शिवमूर्ति सिंह की अध्यक्षता में हुई। इस काव्य गोष्ठी के मुख्य अतिथि रविनंदन सिंह रहे एवं विशिष्ट अतिथि प्रेमा राय एवं श्रीराम मिश्र तलब जौनपुरी रहे। आयोजन का शुभारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुआ। वाणी वंदना रचना सक्सेना ने की। इस काव्य गोष्ठी में डॉ प्रदीप चित्रांशी, डॉ सुनील विक्रम सिंह, उमेश श्रीवास्तव, पं राकेश मालवीय मुस्कान, केशव सक्सेना, रविनंदन सिंह, श्रीराम मिश्र तलब जौनपुरी, शिवमूर्ति सिंह, कविता उपाध्याय, नीतू शर्मा, शिवराम, रविन्द्र कुशवाहा, डॉ इन्दू जौनपुरी, रचना सक्सेना, संजय सक्सेना, विवेक सत्याशुँ, शंभुनाथ श्रीवास्तव, शंभुनाथ त्रिपाठी अंशुल, हरिवंश पाण्डेय, ठाकुर इलाहाबादी आदि ने काव्य पाठ करके आयोजन में चार चाँद लगा दिया।आभार ज्ञापन डॉ वीरेंद्र तिवारी ने किया