पीली पीली सरसों फूली, गीत बसंती गाएँगे हर्षोल्लास से मनाया गया बसंतोत्सव 

0
184

कानपुर । शहर समता कानपुर इकाई मंच के तत्वावधान में कानपुर की महिला साहित्यकारों ने बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर माँ शारदे के चरणों में शब्दांजलि अर्पित करते हुए बसंती बयार का आनंद लिया। सीमा वर्णिका की अध्यक्षता में तथा उपाध्यक्ष श्रद्धा श्रीवास्तव के संचालन में काव्यानुरागी महिला साहित्यकारों द्वारा एक से बढ़कर एक रचनाएँ प्रस्तुत की गयीं। विशेष रूप से पुष्पा सिंह, सुषमा सिंह उर्मी, शिप्रा सिंह, श्रद्धा श्रीवास्तव, पूनम पांडे , हेमा पांडे आदि की प्रस्तुतियाँ सराहनीय रहीं। सीमा वर्णिका के गीत ‘पीली पीली सरसों फूली, गीत बसंती गाएँगे’ ने माहौल बसंतमय कर दिया।