विधि विभाग, सी एम पी डिग्री कॉलेज में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न

0
231

प्रयागराज l आज दिनांक 13 अगस्त 2025 को सी एम पी डिग्री कॉलेज के विधि विभाग में पिडिलाइट इंडस्ट्रीज लिमिटेड के द्वारा वृहद स्तर पर वृक्षारोपण एवं श्रमदान कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें लगभग 50 वृक्ष लगाए गए । इस अवसर पर विधि विभाग के संयोजक प्रोफेसर शिव शंकर सिंह ने बताया कि यह संस्था शैक्षिक संस्थानों में पर्यावरण हेतु बहुत उल्लेखनीय कार्य कर रही है। संस्था के बिजनेस डेवलेपमेंट एग्जिक्यूटिव फैजुल रहमान ने बताया कि हम सरकारी और निजी शैक्षिक संस्थाओं में वहां की आवश्यकता के अनुसार अधिकतम संख्या में वृक्षारोपण के साथ ही साथ वहां के फर्नीचर की मरम्मत भी निःशुल्क करते हैं। इस अवसर पर विधि विभाग के समस्त शिक्षक, कर्मचारी और संस्था के लगभग 40 कार्यकर्ता उपस्थित रहे।