महाप्रबंधक ने किया नवनिर्मित व्हील एवं बोगी शेड का उद्घाटन
रायबरेलीlधुनिक रेल डिब्बा कारखाना में दिनांक 17.10.2025 को नवनिर्मित व्हील एवं बोगी शेड का उद्घाटन महाप्रबंधक प्रशान्त कुमार मिश्रा के कर कमलों द्वारा आरेडिका के प्रधान मुख्य विभागाध्यक्षों की उपस्थिति में किया गया।
आरेडिका को 1000 कोच निर्माण की क्षमता हेतु स्थापित किया गया था। लेकिन निर्माण क्षमता में आरेडिका लगातार वृद्धि कर रहा है, अतः उत्पादन को गति देने के लिए अवसंरचना में विस्तार करना भी आवश्यक होता है। जिससे कोच निर्माण में उपयोग होने वाले व्हीलों एवं बोगियों के उचित रख-रखाव हेतु लम्बे समय से एक अतिरिक्त शेड की आवश्यकता महसूस हो रही थी। इसलिए अभियांत्रिकी विभाग एवं विद्युत विभाग के सहयोग से 3060 स्क्वायर मीटर के नये व्हील एवं बोगी शेड का निर्माण कार्य किया गया है।

महाप्रबंधक महोदय ने बताया कि यह अवसंरचना विस्तार हेतु एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके निर्माण से रेल डिब्बा के उत्पादन मेें वृद्धि होेगी एवं अतिरिक्त व्हील एवं बोगी प्रबंधन में मदद मिलेगी। इसके साथ ही महाप्रबंधक महोदय ने वन्देभारत में लगने वाले सीटों का निरीक्षण किया।
इस अवसर पर आरेडिका के प्रधान मुख्य यांत्रिक अभियंता विवेक खरे, प्रधान मुख्य विद्युत अभियंता मनोज कुमार जिंदल, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी रवीश कुमार, प्रधान वित्त सलाहकार बीएल मीना, प्रधान मुख्य, अभियंता एसपी यादव, प्रधान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 आभा जैन, सीएमएम/फर आर के सिंह, सीएमएम/बोगी सुशील झा, सीएमएम/शेल के के कनौजिया, महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त रमेश चन्द एवं सिविल एवं विद्युत विभाग के सभी वरिष्ठ अधिकारी सहित अन्य उच्च अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
























