भारतीय जीवन बीमा निगम, उत्तर मध्य क्षेत्रीय कार्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन

प्रयागराज। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भारतीय जीवन बीमा निगम में सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी क्रम में, आज दिनाँक 31.10.2025 को उत्तर मध्य क्षेत्रीय कार्यालय कानपुर में सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2025 के अंतर्गत “वाकथन (Walkathon)” का आयोजन किया गया जिसको क्षेत्रीय प्रबन्धक श्री पी. एस. नेगी. द्वारा झंडी दिखाकर रवाना किया गया जो क्षेत्रीय कार्यालय के मुख्य द्वार से होते हुये नरौना चौराहा, नयागंज मैट्रो चौराहा और फूल बाग चौराहा से होते हुए वापस निगम के क्षेत्रीय कार्यालय, माल रोड पर खत्म हुई, जिसमें निगम के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बड़ चढ़कर सहभागिता की ।

एलआईसी Vigilance Walkathon: हर कदम पर जिम्मेदारी, हर सांस में ईमानदारी

केंद्रीय सतर्कता आयोग के अनुसार इस वर्ष का मूल विषय सतर्कता  हमारी साझा जिम्मेदारी / Vigilance Our Shared Responsibility है।

वाकथन कार्यक्रम को सफलपूर्वक बनाने में श्री मुकेश कुमार रॉय, क्षेत्रीय सतर्कता अधिकारी, सुनील कुमार, नमीश कुमार, लोकेन्द्र सिंह, अतुल मिश्रा, वैभव शर्मा, अनिल अरोडा, इंद्राणी रॉय और राकेश कन्नौजिया का योगदान रहा है।