Shahar Samta News
Abhijeet Dipke Allegation Delhi Police : देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहा आंदोलन अब एक नए विवाद में बदल गया है। शिक्षा सुधारों को लेकर पिछले 20 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को आज तड़के दिल्ली पुलिस द्वारा जबरन धरना स्थल से हटाकर अस्पताल ले जाने के बाद माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया है।
इस कार्रवाई के तुरंत बाद ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिजीत दिपके ने दिल्ली पुलिस पर मारपीट और अवैध हिरासत का बेहद गंभीर आरोप लगाया है। सीजेपी प्रमुख के इस दावे के बाद जंतर-मंतर पर मौजूद कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी झड़पें देखने को मिली हैं।अभिजीत दिपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपनी आपबीती साझा करते हुए पुलिस प्रशासन को कटघरे में खड़ा किया। सीजेपी चीफ ने दावा किया कि जब वे और उनके समर्थक सोनम वांगचुक को ले जाए जाने का विरोध कर रहे थे तब दिल्ली पुलिस ने उनके साथ बदसलूकी की।उन्होंने लिखा, “दिल्ली पुलिस ने मुझे बेरहमी से पीटा और बाद में जबरन हिरासत में ले लिया।” वही दूसरी तरफ चश्मदीदों के मुताबिक आज सुबह-सुबह पुलिस ने भारी बल प्रयोग करते हुए जंतर-मंतर से सीजेपी के तमाम कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को पूरी तरह खदेड़ कर प्रदर्शन स्थल को खाली करा लिया।

























