हरियाणा में कांग्रेस नेता का सनसनीखेज मर्डर; जमीनी विवाद को लेकर लाठी-डंडों से हुआ जानलेवा हमला, इलाके में डर का माहौल

0
3
हरियाणा में कांग्रेस नेता का सनसनीखेज मर्डर; जमीनी विवाद को लेकर लाठी-डंडों से हुआ जानलेवा हमला, इलाके में डर का माहौल

हरियाणा के सिरसा से एक सनसनीखेज खबर निकलकर सामने आ रही है, जिससे पूरे इलाके में शोक पसर गया है। यहां जमीनी विवाद को लेकर कांग्रेस नेता का मर्डर कर दिया गया। घटना में उनके पिता नाजम सिंह भी घायल हो गए।मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान लवप्रीत सिंह (30) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि परिवार में 35 एकड़ जमीन का विवाद चल रहा है। इसी को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हुआ। हमले में लवप्रीत के सौतेले भाई ने उर पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया।  जिससे लवप्रीत की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरु कर दी है।वहीं ग्रामीणों का कहना है कि नाजम सिंह के पास करीब 35 एकड़ जमीन है। इस जमीन के बंटवारे का दोनों बेटों के बीच विवाद चल रहा था। इसे लेकर दोनों परिवारों के बीच पहले पंचायतें भी हो चुकी हैं।ग्रामीणों ने बताया कि लवप्रीत सिंह परिवार के साथ सिरसा के कालांवाली गांव में ही रहते थे। लवप्रीत सिंह सारा कालांवाली में कांग्रेस के युवा हलका इंचार्ज थे।उनके पिता नाजम सिंह की 2 शादियां हुई हैं। लवप्रीत सिंह अपनी पत्नी और बेटे के साथ अलग घर में रहते थे, जबकि सौतेला भाई गुरलाल सिंह 7-8 महीने से अलग रह रहा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here