PM मोदी कल बेंगलुरु मेट्रो की पिंक लाइन का करेंगे उद्घाटन, 15,600 करोड़ की परियोजनाएं करेंगे राष्ट्र को समर्पित

0
3
PM मोदी कल  बेंगलुरु मेट्रो की पिंक लाइन का करेंगे उद्घाटन, 15,600 करोड़ की परियोजनाएं करेंगे राष्ट्र को समर्पित

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को कर्नाटक के दौरे के दौरान बेंगलुरु मेट्रो की पिंक लाइन का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा वह बेंगलुरु-मैंगलुरु-मडगांव वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे और राज्य में कई प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। मोदी शुक्रवार को बेंगलुरु में आयोजित एक कार्यक्रम में 15,600 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इनमें शहरी परिवहन, नवीकरणीय ऊर्जा, पेट्रोलियम ढांचे, कचरा प्रबंधन और रेलवे संपकर् से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं।

प्रधानमंत्री अपने कर्नाटक दौरे की शुरुआत सुबह करीब 10.45 बजे स्वामी विवेकानंद योग अनुसंधान संस्थान (एस-व्यासा) के मुख्यालय प्रशांति कुटीरम में आयोजित स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होकर करेंगे। वह संस्थान के स्वर्ण जयंती प्रशासनिक भवन की आधारशिला रखेंगे और केरल के तिरुवनंतपुरम में इसके नए परिसर का भी शुभारंभ करेंगे। मोदी दोपहर करीब 12.45 बजे बेंगलुरु मेट्रो की पिंक लाइन को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद वह तवरेकेरे से आईआईएम बेंगलुरु मेट्रो स्टेशन तक मेट्रो से यात्रा करेंगे। करीब 3,470 करोड़ रुपये की लागत से विकसित यह लाइन कलेना अग्रहारा से तवरेकेरे तक संपकर् उपलब्ध कराएगी। इससे शहर में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था बेहतर होने और यातायात जाम की समस्या कम होने की उम्मीद है।

राष्ट्र को समर्पित की जाने वाली प्रमुख परियोजनाओं में मैंगलुरु में देश की सबसे बड़ी भूमिगत एलपीजी भंडारण गुफा भी शामिल है। 850 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित इस सुविधा की भंडारण क्षमता 80 हजार टन है। इससे देश की एलपीजी भंडारण व्यवस्था मजबूत होगी। इस परियोजना में न्यू मैंगलोर बंदरगाह को मुख्य टर्मिनल से जोड़ने वाली 9.4 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन भी शामिल है। श्री मोदी मैंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड (एमआरपीएल) के देवणगोंठी विपणन टर्मिनल को भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे। 330 करोड़ रुपये के निवेश से निर्मित इस टर्मिनल से कर्नाटक में पेट्रोलियम उत्पादों के भंडारण और वितरण व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here